📢 Online Admissions Notice (Session 2025–26)
Online admissions are now open for the Even Semester of the following courses for the Academic Session 2025–26:
B.A.
B.Sc.
B.Com.
M.A.
M.Sc.
Eligible students are advised to complete the online admission process within the prescribed schedule. Please ensure that all required documents and fees are submitted as per the guidelines.
For detailed instructions and important dates, visit the college website or contact the admission office.
By Order
Principal 🌱 “एक पेड़ मां के नाम” अभियान
राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, प्रयागराज में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण तथा मातृ-समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
आज्ञा से
प्राचार्य महाविद्यालय के स्नातक (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम.) द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक (एम.ए., एम.एस-सी.) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सत्र 2025–26 की कक्षाएँ दिनांक 27.01.2026 से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएँगी।
अतः सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
आज्ञा से
प्राचार्य 📢 Notice
Students of the Academic Session 2025–26 are informed to join the DDU College WhatsApp Group for important updates regarding classes, examinations, notices, and academic activities.
👉 This group is strictly for students of the Academic Session 2025–26 only.
👉 Please join using your official name and course details.
Stay connected for all official communications.
By Order
Principal











Welcome To DDUGDC
The DDU Government PG College, Saidabad was established in 1999 by the state government of Uttar Pradesh as one of the pioneering institutes of higher learning with the vision of providing access to the students of rural and under developed areas to higher education with an aim of providing high quality education at their doorsteps at minimal economic cost through optimal utilization of available resources. The college has co-education system and the motto of this institution has been, besides education, to inculcate values among the students and live up the expectations of good citizenship.
The college is affiliated to Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj (Formerly Allahabad State University) and attracts students for higher education in friendly environment because of availability of a large number of subject choices, familiar and affectionate relation between students and teachers, research supervision by experienced faculty and tradition of quality education. Presently, there are faculties of Arts, Science & Commerce.
Principal's Message
Welcome to our new website. This site will help you to get updated information about college activities on a day to day basis.
Latest News & Announcements
-
सूचना
महाविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा अपनी ABC ID/APAAR ID को मैप करें।
समर्थ पोर्टल – स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन लिंक:
https://prsuniv.samarth.edu.in/index.php/studentlogin/registration/register
लॉग-इन लिंक:
https://prsuniv.samarth.edu.in/index.php/site/login
निर्धारित समय-सीमा (दिनांक: 16/02/2026) के भीतर पंजीकरण न करने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए संबंधित छात्र-छात्रा स्वयं उत्तरदायी होंगे।
निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूर्ण न होने की स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
उपरोक्त सूचना के साथ संलग्न सूची में उन छात्र-छात्राओं के नाम अंकित हैं, जिनकी ABC ID/APAAR ID अभी तक समर्थ पोर्टल पर लिंक नहीं हो पाई है। -
📢 सूचना
🏆 24th वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025–26
महाविद्यालय के समस्त छात्र–छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाला वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025–26 दिनांक 18/02/2026 को प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उक्त समारोह हेतु पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।
अतः सभी इच्छुक छात्र–छात्राओं से अनुरोध है कि वे 17/02/2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा 17/02/2026 को क्रीड़ा प्रांगण में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
कृपया ध्यान दें कि प्रतियोगिता के दिन 18/02/2026 को किसी भी छात्र–छात्रा को सीधे (डायरेक्ट) प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियम Registration Form में उपलब्ध हैं।
🔗 पंजीकरण लिंक:
https://ddugdcsaidabad.ac.in/index.php/sports-activities/
आज्ञा से
क्रीड़ा प्रभारी -
शत-प्रतिशत मतदान के लिए राजकीय महाविद्यालय, सैदाबाद में मतदाता जागरूकता रैली🗳️ मतदाता जागरूकता रैली
“पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “मतदान है अधिकार हमारा, नहीं किसी का उपकार हमारा” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर सैदाबाद बाज़ार एवं आसपास के क्षेत्रों से होती हुई पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समस्त प्रतिभागियों ने लोकतंत्र की मजबूती हेतु अधिकाधिक मतदान करने तथा अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) कार्यक्रम अधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस प्रकार मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। -
सूचना
महाविद्यालय के B.A./B.Sc./B.Com. प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्र–छात्राओं को सूचित किया जाता है कि Vocational/Skill Development Course के अंतर्गत Basics of Computer Applications की परीक्षा दिनांक 25 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:30 बजे ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
सभी छात्र–छात्राएँ नाम के स्थान पर अपना रोल नंबर अंकित करेंगे।
ऑनलाइन लिंक ठीक 12:00 बजे सक्रिय (Active) होगी।
Online Exam Link:
https://wayground.com/join?gc=41147578
आज्ञा से
प्राचार्य
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय
सैदाबाद, प्रयागराज -
📢 Admission Notice 2025–26
DDU Government PG College Saidabad
DDU Government PG College Saidabad, Prayagraj invites applications for Admission 2025–26 for various Undergraduate and Postgraduate courses.
🔗 Online Admission Link:
https://ddugdcsaidabad.ac.in/index.php/admission/
📘 Download Admission Brochure:
https://ddugdcsaidabad.ac.in/wp-content/uploads/2025/07/Pravesh-Margdarshika-2025-26.pdf
Interested candidates are advised to read the admission brochure carefully before applying and complete the online application within the prescribed schedule.
By Order
Principal